स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, 10 सीएचसी पर एक सप्ताह में खुलेंगे जन औषधि केंद्र !

टेलीकंसल्टेशन में खराब प्रदर्शन पर 10 चिकित्साधिकारियों को नोटिस, तीन बीसीपीएम का मानदेय रोका !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

28 जुलाई 2026 : जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने नामित वेंडर को निर्देश दिया कि जनपद के शेष 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक सप्ताह के भीतर जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाएं, ताकि लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हो सकें। जिलाधिकारी ने जनपदीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण या भ्रमण के दौरान यदि कोई सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अनुपस्थित पाया जाता है तो उसका उस दिन का मानदेय तत्काल काटा जाए। टेलीकंसल्टेशन सेवा की समीक्षा में 10 चिकित्सा अधिकारियों द्वारा शून्य से 49 तक ही टेलीकंसल्टेशन किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने में टेलीमेडिसिन सेवा महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति भी असंतोषजनक मिली। इस पर रतनपुर की बीसीपीएम मुदिता त्रिपाठी, निचलौल के परमेश्वर शाही और पनियरा के धर्मेंद्र कुमार सिंह का जुलाई माह का मानदेय बाधित करने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं पनियरा, निचलौल और रतनपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आयुष्मान वार्डों को मानक के अनुरूप सुसज्जित करने के निर्देश दिए गए। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में पनियरा, बृजमनगंज, मिठौरा, फरेंदा और रतनपुर ब्लॉकों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। मातृ मृत्यु समीक्षा के दौरान बृजमनगंज, धानी, घुघली, महराजगंज, पनियरा और फरेंदा ब्लॉकों द्वारा शून्य रिपोर्टिंग किए जाने पर जिलाधिकारी ने आशा और एएनएम के माध्यम से प्रत्येक मातृ मृत्यु की सूचना प्राप्त कर समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विभिन्न ब्लॉकों में निष्क्रिय पड़े स्टाफ नर्सों को चिन्हित कर उनका स्थानांतरण विकासखंड लक्ष्मीपुर में करने के निर्देश दिए, ताकि वहां स्थित एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) को पूरी तरह क्रियाशील बनाया जा सके। बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 10 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले अभियान के तहत जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 14,92,148 बच्चों को स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों के माध्यम से एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावी समन्वय के निर्देश देते हुए विशेष रूप से निजी विद्यालयों और मदरसों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिया कि 5 अगस्त 2026 से पहले सभी एएनएम, आशा संगिनी, सीएचओ, शिक्षकों और आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण हर हाल में पूरा कराया जाए, ताकि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सभी योजनाएं शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करनी होगी। बैठक में सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, सीएमएस डॉ. ए.के. द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी सहित संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts