पनियरा को नई तहसील बनाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भेजा ज्ञापन !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

27 जुलाई2026 : पनियरा विधानसभा क्षेत्र को नई तहसील बनाए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। नगर पंचायत पनियरा के वार्ड संख्या-4, सरदार पटेल नगर निवासी कृष्णा चौहान के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पनियरा को शीघ्र नई तहसील घोषित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पनियरा को नई तहसील बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इस मांग को लेकर समय-समय पर धरना-प्रदर्शन, पदयात्रा और ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाता रहा है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, नामांतरण, बंटवारा, उत्तराधिकार और भू-अभिलेख सहित विभिन्न राजस्व कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को दूर स्थित तहसील मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे लोगों का समय और धन दोनों खर्च होता है। किसानों, मजदूरों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन के माध्यम से पनियरा को नई तहसील बनाए जाने के लिए प्रशासनिक सर्वेक्षण कराने, भूमि एवं भवन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, उच्चस्तरीय समिति गठित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में तहसील स्थापना की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पनियरा को तहसील का दर्जा मिलने से राजस्व प्रशासन मजबूत होगा और सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा। साथ ही कानून-व्यवस्था, व्यापार, कृषि और क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर कृष्णा चौहान ने बताया कि वे दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं के बावजूद क्षेत्र की जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय हैं। ज्ञापन पर अनुराग पाल, अनुप चौहान, गणेश पासवान, नितीश शर्मा, प्रमोद सिंह, संतोष मौर्य, बृजेश साहनी, मनीष राय, यशोदा यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने समर्थन जताते हुए पनियरा को जल्द नई तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग दोहराई।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts