उत्तर प्रदेश : महराजगंज
24 जुलाई 2026 : थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम कुड़वा उर्फ मुड़कटिया टोला लंगड़ी में शुक्रवार (24 जुलाई) की सुबह एक 40 वर्षीय महिला का शव घर के बाहर चारपाई पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रुखमिना साहनी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना श्यामदेउरवा पुलिस एवं फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को प्राप्त तहरीर के आधार पर गांव के ही अजय साहनी एवं भरथरी साहनी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 23 जुलाई की रात मृतका का दोनों नामजद आरोपियों से विवाद हुआ था, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों नामजद व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस की निगरानी बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



