घंटेभर बाद पहुंची चौकी पुलिस, पीआरवी ने संभाला मोर्चा; स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

17 जुलाई 2026 : कोल्हुई थाना क्षेत्र की मुड़ली पुलिस चौकी की कार्यशैली एक बार फिर चर्चा में है। आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद चौकी पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, जबकि पीआरवी पहले ही घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर चुकी थी। मामला मुड़ली पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैनिया का है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक व्यक्ति द्वारा एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। विरोध करने पर परिजनों के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना तत्काल कोल्हुई थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मुड़ली चौकी को भी अवगत कराया गया। आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद चौकी प्रभारी हरीश मौर्य काफी देर तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। इस बीच पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामला शांत कराया। मीडिया द्वारा संपर्क किए जाने पर चौकी प्रभारी हरीश मौर्य ने पहले बताया कि वह “पांच मिनट में मौके पर पहुंच रहे हैं।” बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी रात करीब 9:30 बजे मिली। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि स्थानीय थाने से समय पर सूचना दी जा चुकी थी तो चौकी पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने में इतना विलंब क्यों हुआ। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts