उत्तर प्रदेश : महराजगंज
16 जुलाई 2026 : महराजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नवजात शिशु को महज सात घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया। इस कार्रवाई को मानवीय संवेदनशीलता और प्रभावी पुलिसिंग का उदाहरण माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना फरेंदा पुलिस को 15 जुलाई को सूचना मिली कि थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला, जिसके पति का लगभग दो माह पूर्व निधन हो चुका था, अपनी नवजात बच्ची के साथ 13 जुलाई से लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर महिला और बच्ची की तलाश तेज कर दी। पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच की। जांच में पता चला कि महिला ने आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों के चलते अपनी नवजात बच्ची को किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया था। फरेंदा पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए गोरखपुर जनपद से मात्र सात घंटे के भीतर नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला चिकित्सक की उपस्थिति में बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक अफजल आलम, उपनिरीक्षक अजीत मौर्य, कांस्टेबल प्रमोद सिंह यादव एवं कांस्टेबल अरविंद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



