स्कूली बसों की सुरक्षा पर सख्ती: फरेंदा में चला विशेष अभियान, 5 वाहनों का चालान !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

14 जुलाई 2026 : पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को यातायात पुलिस ने फरेंदा कस्बा क्षेत्र में संचालित स्कूल एवं कॉलेज बसों का सघन सुरक्षा एवं फिटनेस निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन खिड़की तथा फर्स्ट एड बॉक्स सहित सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित रहें, निर्धारित गति सीमा का पालन किया जाए तथा अग्निशामक यंत्र और पर्याप्त फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 05 स्कूली वाहनों का चालान किया गया तथा उन पर कुल ₹10,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts