
उत्तर प्रदेश : महराजगंज
14 जुलाई 2026 : सावन के पावन सोमवार पर सिसवा विधानसभा क्षेत्र-317 के इटहिया स्थित शिव मंदिर (मिनी बाबा धाम) में वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता गौरीशंकर गुप्ता (फौजी भईया) ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रसाद वितरण भी किया और वर्ष 2027 के राजनीतिक लक्ष्य को लेकर जनसंपर्क अभियान का शंखनाद किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गौरीशंकर गुप्ता ने कहा कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद से वह लगातार सामाजिक सेवा में जुटे हैं और समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिसवा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद महराजगंज के पिछड़ेपन को दूर करना, गरीब एवं असहाय लोगों की समस्याओं का समाधान कराना तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि अब बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्व की समाजवादी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की कमी के कारण युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है, जबकि महंगाई और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रामलाल यादव, शमीम खान, अमीर खान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, गोविंद गुप्ता, उमेश गुप्ता, दीपू यादव, अभय प्रताप यादव, बबलू भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



