उत्तर प्रदेश : महराजगंज
8 जुलाई 2026 : जिले में निजी वाहनों पर अवैध रूप से ‘प्रेस’, ‘पुलिस’ और ‘आर्मी’ लिखवाकर चलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी है। राष्ट्रीय सूचनाधिकार मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता ने जिला प्रशासन और पुलिस से इस संबंध में विशेष अभियान चलाने की अपील की है। कृष्ण कुमार गुप्ता का कहना है कि जिले में कई लोग बिना किसी वैध अधिकार या पहचान के अपनी निजी गाड़ियों पर ‘प्रेस’, ‘पुलिस’ अथवा ‘आर्मी’ लिखकर सड़कों पर चल रहे हैं। इससे आम लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है और कुछ लोग इन शब्दों का दुरुपयोग कर यातायात नियमों एवं प्रशासनिक कार्रवाई से बचने का प्रयास करते हैं। उन्होंने मांग की कि प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाकर ऐसे सभी वाहनों की पहचान करे। जिन वाहनों पर नियमों के विरुद्ध इस प्रकार की लिखावट पाई जाए, उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए जुर्माना एवं अन्य आवश्यक दंडात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि फर्जी पहचान का उपयोग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे वास्तविक पत्रकारों, पुलिसकर्मियों और सेना की गरिमा व विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है। इसलिए इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे वाहनों पर अंकुश लगाए जाने से कानून व्यवस्था मजबूत होगी, नियमों का पालन सुनिश्चित होगा और आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बनेगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


