करंट लगने से महिला की मौत, एक सप्ताह में परिवार पर दूसरा बड़ा वज्रपात !

उत्तर प्रदेश : परतावल (महराजगंज)

2 जुलाई 2026 : श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अंध्या गांव में बुधवार सुबह करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। एक सप्ताह के भीतर परिवार में दूसरी मौत होने से पूरे घर में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार अंध्या गांव निवासी प्रेमशीला (40 वर्ष), पत्नी प्रेम बुधवार सुबह घर में विद्युत उपकरण का उपयोग कर रही थीं। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें सुबह करीब 9:45 बजे सीएचसी परतावल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रेम के पिता हीरा का एक सप्ताह पूर्व निधन हो गया था और परिवार अभी उनके अंतिम संस्कार से जुड़े कर्मकांड में ही व्यस्त था। इसी बीच प्रेमशीला की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts