नेपाल भेजने की फिराक में था चोरी की मोटरसाइकिल, श्यामदेउरवां पुलिस ने दबोचा !
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
20 जून 2026 : थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 26 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक 20 जून को चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय पुलिस टीम के साथ धरमौली से भैंसा पुल जाने वाली सड़क पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2:23 बजे एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर जांच की गई। जांच में पता चला कि बाइक 15 जून को छातीराम देशी शराब भट्टी से चोरी हुई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज समेत कई जिलों से मोटरसाइकिल चोरी करता था और उन्हें बेचने के लिए नेपाल भेजता था। पुलिस के अनुसार बरामद बाइक को भी वह नेपाल ले जाकर बेचने की तैयारी में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र साहनी पुत्र लाठी उर्फ तुफानी, निवासी ग्राम चैनपुर, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल (नंबर UP 56 AM 4043) बरामद की है। मामले में थाना श्यामदेउरवां में मुकदमा संख्या 184/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना रविन्द्रनगर धूस, कैंट गोरखपुर, निचलौल, ठूठीबारी, घुघली, कोठीभार, पडरौना, खड्डा, कप्तानगंज, महराजगंज कोतवाली, गुलहरिया और श्यामदेउरवां समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



