भूमि बैनामा के नाम पर 1.80 लाख रुपये लेने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

20 जून 2026 : कोल्हुई थाना क्षेत्र के खड़खोड़ी गांव निवासी नूर मोहम्मद पुत्र हबीबुल्लाह ने गांव के ही तीन लोगों पर भूमि बेचने के नाम पर 1.80 लाख रुपये लेने और वर्षों बाद भी बैनामा न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में नूर मोहम्मद ने आरोप लगाया है कि गांव निवासी असलम अहमद अंसारी, अली अहमद और ताहिरा ने अपनी भूमि बेचने और विधिवत बैनामा कराने का भरोसा देकर उनसे कुल 1.80 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि यह रकम अलग-अलग समय पर बैंक खाते और नकद माध्यम से दी गई थी। इस संबंध में स्टाम्प पेपर पर लिखित समझौता भी कराया गया था, जिसकी नोटरी भी कराई गई थी। पीड़ित का कहना है कि रुपये लेने के बाद विपक्षी पक्ष लगातार बैनामा कराने का आश्वासन देता रहा, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी भूमि का बैनामा नहीं किया गया। आरोप है कि कई बार कहने और कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद समझौते का पालन नहीं किया गया। नूर मोहम्मद ने समझौता पत्र और हस्ताक्षरों की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस से नोटरी दस्तावेज, रजिस्टर और हस्ताक्षरों की सत्यता की जांच कराने की अपील की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि यदि जांच में जालसाजी या अन्य अनियमितताएं सामने आती हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *