उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
18 जून 2026 : पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महराजगंज पुलिस ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के सर्विलांस सेल ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और आधुनिक तकनीकी माध्यमों की मदद से 105 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग कंपनियों के कीमती स्मार्टफोन गुम होने की शिकायतों पर सर्विलांस सेल ने IMEI नंबर के आधार पर लगातार निगरानी कर मोबाइलों को ट्रेस किया। इसके बाद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर वापस सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मोबाइल मालिकों ने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस सेल की टीम को बधाई देते हुए कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल थाने या संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में सर्विलांस सेल द्वारा कुल 307 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये है।
बरामदगी करने वाली टीम में शामिल रहे:-
सर्विलांस सेल के क0ऑ0 ग्रेड-बी सुशील सिंह, शिवानन्द पासवान, मुख्य आरक्षी मोहम्मद कुतुबुद्दीन, राजकुमार राजभर, आलोक पाण्डेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, सूरज गुप्ता, नीरज कुमार गोंड सहित CEIR टीम के कर्मचारी।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/





