फर्जी सेवायोजन विभाग का आईडी कार्ड दिखाकर न्यूजीलैंड भेजने का दिया था झांसा !
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
16 जून 2026 : थाना सिंदुरिया पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को सेवायोजन विभाग महराजगंज का कर्मचारी बताकर लोगों को न्यूजीलैंड भेजने का झांसा दिया और उनसे मोटी रकम वसूल की। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिंदुरिया श्री विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मामले में बरवा सोफिया निवासी संजीव प्रजापति ने थाना सिंदुरिया में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि करीब पांच माह पहले बनकटी निवासी हारुन, जिसकी भेड़िया में अतुल टूर एंड ट्रैवल्स नाम से दुकान है, ने स्वयं को सेवायोजन विभाग का कर्मचारी बताते हुए फर्जी आईडी कार्ड दिखाया और न्यूजीलैंड भेजने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने वादी समेत अन्य लोगों से अलग-अलग खातों में प्रति व्यक्ति करीब 1 लाख 58 हजार रुपये जमा करा लिए, लेकिन विदेश नहीं भेजा और न ही रुपये वापस किए। तहरीर के आधार पर थाना सिंदुरिया में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में आरोपी द्वारा दिखाया गया सेवायोजन कार्यालय महराजगंज का आईडी कार्ड फर्जी पाया गया। पुलिस टीम ने 15 जून को सेमरी गांव मोड़ स्थित पुलिया के पास से आरोपी हारुन पुत्र हिदायतुल्लाह निवासी बनकटी, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, फर्जी सेवायोजन विभाग का आईडी कार्ड और 90 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी ठगी के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध थाना ठूठीबारी और थाना भिटौली में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



