सोनौली बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड के साथ तस्कर गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

10 जून 2026 : भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.30 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (उच्च गुणवत्ता का गांजा) बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सीमा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोनौली महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 2.30 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. इदरीश (34 वर्ष) पुत्र वीर मोहम्मद, निवासी रामनाथपुरम, तमिलनाडु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सोनौली में मु0अ0सं0 51/2026 के तहत धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद हाइड्रोपोनिक वीड अत्यंत महंगी और उच्च गुणवत्ता की मादक सामग्री है, जिसकी तस्करी अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से की जाती है। मामले की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तथा नेटवर्क की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल अश्वनी यादव, कांस्टेबल धीरज शाह तथा एसएसबी की सहायक सेनानायक प्रिया यादव, सहायक उपनिरीक्षक रामलाल, गौरव तिवारी एवं सुंदर लक्ष्मी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *