निचलौल तहसील में मुकदमे की पैरवी करने आए वृद्ध की मौत, गर्मी बनी वजह !

तहसील परिसर में मची अफरातफरी, बार एसोसिएशन ने न्यायालय कार्य स्थगित करने की उठाई मांग !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

9 जून 2026 : निचलौल प्रचंड गर्मी और तेज धूप के बीच सोमवार को निचलौल तहसील परिसर में एक वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वृद्ध भूमि बंटवारे के मुकदमे की पैरवी के लिए तहसील आए थे। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत निचलौल के पांडेय वार्ड निवासी भगत चंद्र यादव (65) सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अपने भूमि संबंधी मुकदमे की सुनवाई के सिलसिले में तहसील पहुंचे थे। बताया जाता है कि भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण तहसील के मुख्य द्वार के पास अचानक उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी (एसडीएम) तथा अधिवक्ताओं ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। परिजनों के अनुसार, मृतक के इकलौते पुत्र महेंद्र यादव की तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। परिवार में उनकी पत्नी, तीन पुत्रियां तथा पुत्रवधू हैं। भगत चंद्र यादव भूमि बंटवारे के मुकदमे की पैरवी के लिए तहसील आए थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वृद्ध की मृत्यु के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भीषण गर्मी को देखते हुए एक सप्ताह तक न्यायालयों की कार्यवाही स्थगित करने की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यादवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में पड़ रही प्रचंड गर्मी आमजन और अधिवक्ताओं दोनों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है, ऐसे में जनहित में न्यायालय की कार्यवाही अस्थायी रूप से स्थगित की जानी चाहिए। इस दौरान महामंत्री मनोज कुमार राय, विजय तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, गजेन्द्र मिश्र, अजीत पटेल, राहुल देव पाण्डेय सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *