बनकटी में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना खुदाई पोखरी जीर्णोद्धार के नाम पर फर्जी हाजिरी का दावा, जांच की मांग !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

3 जून 2026 : विकास खंड फरेंदा की ग्राम पंचायत बनकटी में मनरेगा के तहत संचालित “प्रतीहाईया पोखरी जीर्णोद्धार कार्य” को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विभागीय अभिलेखों में 25 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने का उल्लेख है, लेकिन ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यस्थल पर वास्तविक काम न होने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनरेगा पोर्टल पर 13 मई 2026 से 26 मई 2026 तक 25 श्रमिकों को पोखरी जीर्णोद्धार कार्य में रोजगार आवंटित दिखाया गया है। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि जिस पोखरी की खुदाई और जीर्णोद्धार का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है, उसकी स्थिति आज भी पहले जैसी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर न तो व्यापक खुदाई हुई और न ही मिट्टी निकासी का कोई स्पष्ट प्रमाण दिखाई देता है। राष्ट्रीय सूचनाधिकार एवं मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि रोजगार सेवक तथा कुछ संबंधित अधिकारियों की कथित मिलीभगत से फर्जी मस्टर रोल और हाजिरी भरकर सरकारी धन के भुगतान की तैयारी की जा रही है। संगठन ने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया मंचों के माध्यम से सार्वजनिक किया है। संगठन का कहना है कि यदि संबंधित विभाग और विकास खंड प्रशासन द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती है, तो जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा तथा अन्य सक्षम अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाएगी। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन कराया जाए, मस्टर रोल, उपस्थिति पंजिका और भुगतान संबंधी अभिलेखों की जांच की जाए तथा यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:-

1. प्रतीहाईया पोखरी जीर्णोद्धार कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. मस्टर रोल एवं हाजिरी रजिस्टर का सत्यापन कराया जाए।
3. दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
4. सरकारी धन के दुरुपयोग की स्थिति में रिकवरी सुनिश्चित की जाए।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *