71 वाहन सीज, जिनमें 45 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 12 लोडर, 04 जेसीबी मशीन, 07 डम्पर, 01 ट्रक, 01 पिकअप एवं 01 दोपहिया वाहन शामिल !
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
27 मई 2026 : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध व्यापक स्तर पर सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील स्थानों, नदी तटों, निर्माणाधीन क्षेत्रों एवं खनन प्रभावित इलाकों में विशेष चेकिंग, निगरानी एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई। संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करते हुए अवैध रूप से मिट्टी एवं बालू खनन तथा परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई गई।

दिनांक 26.05.2026 को की गई कार्यवाही में: –
13 अदद ट्रैक्टर-ट्रॉली
07 अदद लोडर
02 अदद जेसीबी मशीन
02 अदद डम्पर
को सीज किया गया।
वहीं दिनांक 27.05.2026 को की गई कार्यवाही में –
32 अदद ट्रैक्टर-ट्रॉली
05 अदद लोडर
02 अदद जेसीबी मशीन
05 अदद डम्पर
01 ट्रक
01 पिकअप वाहन
01 अदद दोपहिया वाहन, को सीज किया गया।

इस प्रकार दोनों दिनों में कुल 71 वाहनों के विरुद्ध अवैध खनन एवं अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर सीज की कार्यवाही की गई।
जांच के दौरान संबंधित वाहन चालकों एवं स्वामियों से खनन अनुमति, परिवहन प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किन्तु संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने तथा अवैध खनन/परिवहन की पुष्टि होने पर सभी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार सीज की कार्यवाही करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। अभियान के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा कई स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन जैसी गतिविधियों को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा बताया गया कि अवैध खनन न केवल शासन को राजस्व की क्षति पहुँचाता है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन एवं कानून व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में निरंतर अभियान चलाकर ऐसे तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखते हुए अवैध खनन एवं अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/





