लखनऊ में इलाज के नाम पर हैवानियत: नशीला इंजेक्शन देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : लखनऊ

22 मई 2026 : लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में संचालित तेजस हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती 19 वर्षीय छात्रा ने डॉक्टर पर नशीला इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों ने अस्पताल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़िता के अनुसार, बुधवार दोपहर डॉक्टर उसे ऑक्सीजन पाइप लगाने के बहाने ऑपरेशन थिएटर में ले गए। आरोप है कि डॉक्टर ने पहले उसकी कलाई में लगी वीगो के जरिए इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने अपने कपड़े अस्त-व्यस्त पाए, जिसके बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता बख्शी का तालाब क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में रहकर डिप्लोमा कोर्स कर रही है। तबीयत बिगड़ने पर उसे तेजस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर विजय कुमार गिरि को हिरासत में ले लिया है तथा युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पताल को तत्काल सील करने, आरोपी डॉक्टर का चिकित्सकीय लाइसेंस निलंबित करने और उसकी आयुर्वेदिक डिग्री जब्त करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित छात्रा और उसके परिवार के साथ खड़ी है तथा आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

 

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

 

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

 

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

 

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

 

 

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

 

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

 

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

 

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

 

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *