उत्तर प्रदेश : लखनऊ
22 मई 2026 : लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश और देशभर में निजी अस्पतालों एवं डॉक्टरों द्वारा फीस के नाम पर मरीजों से भारी रकम वसूले जाने का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि मरीजों से हजारों रुपये फीस ली जाती है, लेकिन बदले में न कोई बिल दिया जाता है और न ही कोई रसीद। इससे बड़े स्तर पर टैक्स चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। मरीजों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्षों से यह व्यवस्था खुलेआम चल रही है। अस्पतालों और क्लीनिकों में नकद भुगतान लेने के बावजूद अधिकतर जगहों पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा या बिलिंग व्यवस्था नहीं दिखाई देती। ऐसे में सरकार को मिलने वाला टैक्स सीधे प्रभावित होता है और करोड़ों रुपये का काला धन सिस्टम से बाहर रह जाता है। लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग, टैक्स विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को इस पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई। आम जनता का कहना है कि इलाज के नाम पर पहले ही मरीज आर्थिक बोझ से दबा रहता है, ऊपर से बिना रसीद मनमानी फीस वसूली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आखिर मरीजों से ली जा रही फीस का पूरा हिसाब सरकारी रिकॉर्ड में क्यों नहीं आता? यदि हर मरीज को अनिवार्य रूप से रसीद और बिल दिया जाए तो टैक्स चोरी पर काफी हद तक रोक लग सकती है। अब देखना यह होगा कि सरकार और संबंधित विभाग इस गंभीर मुद्दे पर कब सख्त कदम उठाते हैं और मरीजों को राहत दिलाने के लिए क्या नई व्यवस्था लागू की जाती है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



