आठवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने के पूर्व 50% महंगाई भत्ता को मूल वेतन में मर्ज करे सरकार !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

18 मई 2026 : दिनांक 17 मई 2026 को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर की एक आवश्यक बैठक परिषद के मुख्य कार्यालय बंटी लॉन तारामंडल पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों ने माननीय मुख्यमंत्री से मांग की कि आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने तक 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मूल वेतन में मर्ज किया जाए, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिल सके। परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व में भी ऐसी व्यवस्था रही है कि महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से अधिक होने पर उसे मूल वेतन में समाहित कर दिया जाता था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग का गठन तो कर दिया गया है, लेकिन उसकी रिपोर्ट आने में अभी समय लग सकता है, इसलिए कर्मचारी हित में राज्य सरकार को यह निर्णय शीघ्र लेना चाहिए। महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि कोरोना काल में निलंबित किए गए सभी भत्तों को पुनः बहाल किया जाए तथा कर्मचारी संगठनों और सरकार के बीच बनी सहमति के अनुरूप लंबित मांगों को पूरा किया जाए। संरक्षक अशोक पांडे एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना में व्याप्त खामियों को दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों, पेंशनरों एवं उनके परिजनों को प्राइवेट वार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा गंभीर बीमारियों में 5 लाख रुपये तक इलाज की सीमा समाप्त कर बीमारी पूर्ण रूप से ठीक होने तक समस्त उपचार व्यय सरकार द्वारा वहन किया जाए। बैठक में गोविंद जी,इ०श्रीनाथ, अनूप कुमार, अनिल द्विवेदी, राजेश मिश्रा, कृष्ण मोहन गुप्ता, राजेश सिंह, सुनील सिंह, बंटी श्रीवास्तव, निशिकांता चौधरी, विनीता सिंह, डॉ. सरिता सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, इजहार अली सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *