उत्तर प्रदेश : बलिया
16 मई 2026 : श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह के कुशल निर्देशन में थाना रसड़ा पुलिस की मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि भैस चराने के विवाद को लेकर विपक्षीगण द्वारा हमारे परिवार वालो को गाली गलौज देते हुए, मारना पीटना, परिवार के लोगो के साथ छेडछाड करना तथा विपक्षी द्वारा अश्लील हरकत करना तथा इस मारपीट की घटना से वादिनी की सास की मृत्यु हो जाना । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु टीमें लगा दी गयी थी ।
इसी क्रम में आज दिनांक 15.05.2026 को थाना रसड़ा पुलिस टीम के व0उ0नि0 कमलाशंकर गिरी मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त में क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं-161/26 धारा-191(2),115(2),352,74,79,105 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित *अभियुक्तगण 1.रामप्रीत राम पुत्र स्व0 शिवधारी 2.सत्येन्द्र उर्फ गोलू पुत्र रामप्रीत राम 3. गजेन्द्र कुमार पुत्र रामप्रीत 4.सुन्दरम कुमार पुत्र उमेश राम 5. सत्यराज उर्फ गोल्डी पुत्र कमलदेव राम निवासीगण कैथीकला थाना रसड़ा बलिया* को मन्दा मोड से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं-161/26 धारा-191(2),115(2), 352,74,79,105 बीएनएस थाना रसड़ा जनपद बलिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. रामप्रीत राम पुत्र स्व0 शिवधारी निवासी कैथीकला थाना रसड़ा बलिया|
2. सत्येन्द्र उर्फ गोलू पुत्र रामप्रीत राम निवासी कैथीकला थाना रसड़ा बलिया|
3. गजेन्द्र कुमार पुत्र रामप्रीत निवासी कैथीकला थाना रसड़ा बलिया|
4. सुन्दरम कुमार पुत्र उमेश राम निवासी कैथीकला थाना रसड़ा बलिया|
5. सत्यराज उर्फ गोल्डी पुत्र कमलदेव राम निवासी कैथीकला थाना रसड़ा बलिया|
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. व0उप निरीक्षक कमलाशंकर गिरी थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
2. उ0नि0 अजय सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
3. हे0 का0 सत्यनारायन यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट




