उत्तर प्रदेश : बरेली
9 मई 2026 : थाना इज्जतनगर क्षेत्र की बैरियर टू पुलिस चौकी पर तैनात ट्रेनी दरोगा विमल चौहान को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। टीम दरोगा को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है।बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा मृत आश्रित कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था।सूत्रों के मुताबिक एंटी करप्शन टीम को दरोगा द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और बैरियर टू चौकी पर ही दरोगा विमल चौहान को 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। टीम ने मौके पर ही रकम बरामद कर दरोगा को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान चौकी और थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पुलिसकर्मी भी पूरे घटनाक्रम को लेकर सकते में नजर आए।एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा से पूछताछ कर रही है।उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है।बताया जा रहा है कि ट्रेनी दरोगा विमल चौहान की नियुक्ति मृत आश्रित कोटे से हुई थी। रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद विभागीय कार्रवाई भी तय मानी जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं।एंटी करप्शन टीम अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी दरोगा पहले भी इस तरह वसूली करता था या नहीं। फिलहाल टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।
स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



