उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
4 मई 2026 : महाराजगंज में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं नशीले पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 3 मई 2026 को थाना सोनौली क्षेत्र के फरेन्दी तिवारी टाटा मोटर्स रोड के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस और SSB 66वीं वाहिनी की टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुमित परियार (19 वर्ष) पुत्र महेन्द्र परियार निवासी बर्दघाट सुस्ता पश्चिम, वार्ड नंबर 03, जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। इस मामले में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 37/2026 के तहत धारा 8/22/23 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय महराजगंज के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 गौरव यादव, हे0का0 अनूप कुमार, का0 अनूप मिश्रा शामिल रहे, जबकि SSB टीम में स0उ0नि0 जीडी भोलानाथ यादव, हे0का0 जीडी मुकेश कुमार, का0 जीडी अभिनाश एम और का0 जीडी विनय कुमार मौजूद रहे। महराजगंज पुलिस ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



