बुद्ध पूर्णिमा पर बड़े ही धूमधाम से भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

2 मई 2025 : जिला रविदास महासभा के लोगों ने अलवापुर रविदास मन्दिर के प्रांगण मेंभगवान बुद्ध की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने किया । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दयानंद भारती ने किया। भगवान बुद्ध की 2570 वीं जयंती, बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।आइए हम सभी बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर मानवता,प्रेम और सद्भाव का दीप प्रज्वलित करें। जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे विश्व में बुद्ध ही ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने कहा कि मेरी पूजा मत करना ना ही मुझसे कोई उम्मीद लगा के रखना कि मैं कोई चमत्कार करुॅगा दुख तुमने पैदा किया है और उसको दूर तुम्हें ही करना पड़ेगा। मैं सिर्फ मार्ग बता सकता हूं क्योंकि मैं चला हूँ उस मार्ग पर लेकिन उस रास्ते पर तुम्हें स्वयं ही चलना पड़ेगा (मैं मुक्ति दाता नहीं, मैं मार्गदाता हूँ,) । वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतराज भारती, कोषाध्यक्ष शुकदेव प्रसाद, व्यवस्थापक पूर्ण मासी,संरक्षक सोमई बौद्ध ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञानोदय और महा परिनिर्वाण का प्रतीक है, जिनका जीवन और शिक्षाएँ मानवता के मार्ग को निरंतर आलोकित करती रहती हैं। करुणा, अहिंसा, समानता और सजगता का उनका शाश्वत संदेश आज के विश्व में अत्यंत प्रासंगिक है, जहाँ शांति और आपसी समझ पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। भगवान बुद्ध ने हमें सही विचार, सही कर्म और आंतरिक अनुशासन के माध्यम से दुखों पर विजय प्राप्त करना सिखाया। उनका दर्शन हमें घृणा, लोभ और अज्ञानता से ऊपर उठने तथा इसके स्थान पर अपने दैनिक जीवन में दया, धैर्य और विवेक को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस विशेष दिवस पर, आइए हम उनकी शिक्षाओं पर चिंतन करें और न्याय, सौहार्द तथा आपसी सम्मान पर आधारित एक समाज के निर्माण का संकल्प लें। कामना है कि यह बुद्ध पूर्णिमा आपके हृदय में शांति, आपके मन में स्पष्टता और धर्म के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करे। आइए, हम सभी मिलकर एक करुणापूर्ण और समावेशी विश्व के निर्माण की दिशा में कार्य करें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे सुरेश प्रसाद, दयानंद भारती,सोमई बौद्ध, शुकदेव प्रसाद,पूर्णमासी राजकुमार पूर्व जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी पशुपति नाथ रविकुल, तीजू प्रसाद , बलराम, विष्णु कांत, देवेंद्रमणि एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *