
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
22 अप्रैल 2026 : सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महाराजगंज पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘ZFD कार्यक्रम’ के तहत आज थाना कोतवाली क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर स्थित आईटीएम चौकी के पास यातायात पुलिस और थाना कोतवाली की ‘क्रिटिकल कॉरिडोर टीम’ ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। टीम ने अत्याधुनिक स्पीड राडार गन के माध्यम से वाहनों की गति की सटीक जांच की।
जांच के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही कड़ी कार्रवाई की गई। ओवरस्पीडिंग करते पाए गए दर्जनों वाहन चालकों के चालान काटे गए और उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।
यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़क पर वाहन चलाते समय अपनी तथा अन्य लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



