अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आंकड़ों को देखते हुए कर्मचारियों को कम से कम 3% से 4% की बढ़ोतरी की उम्मीद थी। 2% की वृद्धि कर्मचारियों के साथ एक “मजाक” है !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
20 अप्रैल 2026 : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर की एक बैठक परिषद के कैम्प कार्यालय राजघाट रामलीला मैदान पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने की जिसमें केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान को कर्मचारियों के साथ धोखा है करार दिया| पंडित श्याम नारायण शुक्ल , सौरभ कुमार श्रीवास्तव और अनूप श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा की लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह खबर खुशी के बजाय नाराजगी लेकर आई है। इस बढ़ती महंगाई के दौर में 2% महंगाई भत्ता नाकाफी है| आमतौर पर जनवरी से लागू होने वाले डीए की घोषणा मार्च की होली तक हो जाती है। इस बार अप्रैल के दूसरे पखवाड़े (18 अप्रैल) में हुई इस देरी ने कर्मचारियों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। कर्मचारी पहले से ही 8वें वेतन आयोग के गठन और न्यूनतम वेतन को ₹18,000 से बढ़ाकर ₹69,000 करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में मात्र 2% की वृद्धि ने “आग में घी” का काम किया है। सरकार ने भले ही इस कदम से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देने का दावा किया हो, लेकिन जमीनी स्तर पर असंतोष साफ दिख रहा है। आने वाले दिनों में कर्मचारी संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शनों की सुगबुगाहट तेज हो सकती है| इस अवसर पर गोविंद जी, विनीता सिंह अशोक पांडे, राजेश मिश्रा, बंटी श्रीवास्तव, इजहार अली, निसार अहमद, रामधनी पासवान सूर्य वेद मोहम्मद आरिफ, सुधीर श्रीवास्तव आलोक सिंह, सच्चिदानंद पांडे, ओंकार नाथ राय आदि मौजूद रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



