
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
31 मार्च 2026 : नौतनवा: रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में बढ़ती नाराजगी मंगलवार को खुलकर सामने आई। शहीद भगत सिंह चौराहे पर एडवोकेट नागेंद्र प्रसाद शुक्ला और भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं हो रही है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। साथ ही एजेंसी पर निर्धारित दर से अधिक वसूली, कॉल सेंटर की कमी और भेदभावपूर्ण व्यवहार जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए। एडवोकेट नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि आम जनता को राहत दिलाने के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उधर, प्रशासन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और आपूर्ति व्यवस्था को जल्द बेहतर बनाने का आश्वासन भी दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे, जिससे चौराहे पर कुछ समय के लिए माहौल गर्म रहा।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



