जे.एस. एकेडमी धूमधाम से मनाया ग्रेजुएशन डे, मेधावी छात्र हुए सम्मानित !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

28 मार्च 2026 : झरना टोला, कूड़ाघाट स्थित जे.एस. एकेडमी में आज शनिवार को ‘ग्रेजुएशन डे’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को गाउन पहनाकर प्रशस्ति पत्र, मेडल और पुरस्कारों से नवाजा गया| कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि रामनाथ निषाद (पार्षद, वार्ड नंबर 18), कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज यादव (प्रबंधक, डिजिटल एलजी एकेडमी), विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार पांडेय (उप प्रबंधक) एवं उत्कर्ष पांडेय (निदेशक) ने दीप प्रज्वलन कर और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सरस्वती वंदना और अतिथियों के स्वागत के बाद मेधावियों के सम्मान का सिलसिला शुरू हुआ। विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा अंशिका (पुत्री सोम प्रकाश) ने 99% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी की प्रेरणा से विद्यालय द्वारा अंशिका को हरक्यूलिस साइकिल भेंट की गई। अन्य होनहार छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया| समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामनाथ निषाद और संस्था के निदेशक दिनेश कुमार पांडेय ने उपस्थित अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान मुख्य रूप से कुमारी मुन्नी, शालिग्राम यादव, अनुराज पांडे, सीमा देवी, फूलमती भारद्वाज, सुनीता सिंह, नीलू श्रीवास्तव, लकी मिश्रा, वैष्णवी मिश्रा और रूबी शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में निदेशक उत्कर्ष पांडे ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, आप लोगों ने अपनी कीमती समय में से जो समय दिया है, वह हमारे विद्यालय और विद्यार्थियों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा|

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *