
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
23 मार्च 2026 : CCTV में रिकॉर्ड, पैसे न देने पर उन्हें गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में पुलिस पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। बरगदवा, पिपरा निवासी राकेश कुमार अग्रहरी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हल्का दरोगा अवधेश यादव ने उनके खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में फाइनलरिपोर्ट लगाने के लिए 25 हजार रुपये की मांग की। राकेश अग्रहरी के अनुसार, दरोगा ने पैसे न देने पर उन्हें गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी। साथ ही, उनके द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाकर नुकसान पहुंचाने की बात कही। डर के कारण राकेश अग्रहरी ने 19 मार्च 2026 को अपनी दुकान के सामने दरोगा को 16,100 रुपये दिए। यह पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आवाज सहित रिकॉर्ड हो गई है।आरोप है कि दरोगा शेष रकम के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। दुकान के सामने स्थित पुलिस पिकेट पर भी पैसों की मांग की जा रही है। पैसे न देने पर दोबारा जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर रुपये के लेन-देन का दृश्य साफ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला गरमा गया है और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।राकेश कुमार अग्रहरी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है|
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



