उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
16 मार्च 2026 : नगर में रसोई गैस की बढ़ती मांग और एजेंसी पर लगातार बढ़ रही भीड़ के बीच नौतनवा इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक धनंजय पांडे ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि एजेंसी पर गैस की भारी किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा था। गोदाम, कार्यालय और वितरण स्थल पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग गैस के लिए पहुंच रहे थे, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई थी। इस संबंध में धनंजय पांडे ने बताया कि रसोई गैस की कमी के कारण उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं करा पा रहे थे, जिससे उन्हें काफी मानसिक दबाव और असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि इसी कारण उन्होंने नौतनवा इंडियन गैस एजेंसी से अपना इस्तीफा दे दिया है और अब उनका एजेंसी से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है। स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि गैस की कमी के इस दौर में कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति भी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार एक ट्रक में करीब 400 गैस सिलेंडर आते हैं, जबकि गैस लेने के लिए लाइन में लगभग 600 उपभोक्ता खड़े रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग अलग से पर्ची और सिफारिश लेकर भी पहुंच जाते हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय से गैस नहीं मिल पाती और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि आम उपभोक्ताओं को गैस न मिल पाने के कारण एजेंसी प्रबंधन को लगातार लोगों के गुस्से और शिकायतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी स्थिति से आहत होकर प्रबंधक धनंजय पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल उनके इस्तीफे के बाद नौतनवा में गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
ब्लॉक ब्यूरो चीफ लक्ष्मीपुर महेन्द्र की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



