कोतवाली आईटीआई !

उत्तराखण्ड : SVT ऊधम सिंह नगर

14 मार्च 2026 : : दिनांक 10.03.2026 को वादी मौ०इस्लाम पुत्र गुलाम हुसैन निवासी ग्राम परमानंदपुर, काशीपुर, उधम सिहं नगर, उत्तराखंड ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र कि दिनांक 28/02/2026 को समय लगभग देर रात 11:45 बजे उसकी गैरहाजिरी में उसकी छत से एक युवक घर में दाखिल हुआ और उसकी अलमारी खोल कर अलमारी में रखे 5000 रूपये नगद व एक मिक्सी, एक आयरन प्रेस चुरा कर ले गया। जब उक्त युवक चोरी कर रहा था तो आवाज सुनकर उसका का पुत्र इसरान जाग गया और उसकी चीख सुनकर उक्त युवक उसके घर का मेन गेट खोलकर भाग गया। जब उक्त युवक भाग रहा था। तो उसके पुत्र ने उक्त युवक को पहचान लिया जो की उसके पडोस में रहने वाला नदीम पुत्र मुस्तकिम था बाबत दी| उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली आईटीआई पर मुकदमा एफआईआर न0 72/2026 धारा 305(a)/331(4) पंजीकृत किया गया। सुरागरसी पतारसी करते हुए कोतवाली आईटीआई पुलिस ने कल दिनांक 13.03.2026 को अभियुक्त नदीम पुत्र मुस्तकीम निवासी परमानंदपुर कोतवाली आईटीआई को मोदी कॉलोनी को जाने वाले रास्ते कचनाल गोसाई के पास से मय चोरी हुए माल के गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदा माल-
1. एक प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बे में महमूद 1300/- रु0 |
2. एक अदद प्रेस आयरन व एक अदद मिक्सी SUNFALAME.

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. नदीम पुत्र मुस्तकीम निवासी परमानंदपुर कोतवाली आईटीआई, उम्र 19 वर्ष |

गिरफ्तारी टीम –

1. उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट |
2. हे0कानि0 118 सिराज हुसैन |
3. रिक्रूट कानि0 358 पंकज जोशी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *