उत्तर प्रदेश : बलिया
13 मार्च 2026 : श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ल के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय आलोक कुमार गुप्ता के निर्देशन व थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना नगरा बलिया के नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस टीम को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि थाना नगरा पुलिस टीम द्वारा अपराध नियत्रंण हेतु थानाक्षेत्र में मामूर थी कि मूखबीर खास की सूचना पर चोरी से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के बारें पूछताछ में पता चला कि थानाक्षेत्र नगरा से 02 व थाना बांसडीह रोड से 01 चोरियों में वांछित अभियुक्त है, अभियुक्तों के द्वारा की गयी चोरियां निम्नवत हैं-
1. दिनाक 20.01.2026 को सुपापाली में राम जानकी मंदिर के पुजारी द्वारा थाना नगरा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि भोर में राम जानकी मंदिर से लड्ड गोपाल, हनुमान जी व राधा कृष्ण कि छोटी मूर्ति व कुछ नगदी रूपये अज्ञात चोरो द्वारा चुरा लिया गया है, इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 17/26 धारा 305(D) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व घटना के अनावरण हेतु प्रयास किया जा रहा था।
2. दिनांक13.01.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना नगरा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अपने सपरिवार सहित लगभग 03 महीने पहले अपने घर ताला बन्द कर के अपने लड़के के पास पठान कोट में रह रहे थे, हमारे न रहने पर की रात में अज्ञात चोरों के द्वारा ताला तोड़कर अलमारी-बक्सा का ताला तोड़कर पैसे व गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है, इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 08/26 धारा 331(4),305(A) बीएनएस बीएनएस पंजीकृत कर घटना का अनावरण हेतु टीमें लगा दी गई थी।
3. दिनांक-16/17.01.2026 की रात्रि को ग्राम छाता सेमरी थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया के भजनाश्रम मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर परिसर से माता दुर्गा, राधा कृष्ण व गणेश जी का चांदी का मुकुट तथा गले का लॉकेट (मंगल सूत्र) तथा दान पेटी से पैसो को चुराया गया था, जिस सम्बन्ध में थाना बांसडीहरोड पर मु0अ0स0 17/26 धारा 305(D) 331(4),305(A), बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक 12.03.2026 को अभियोग उपरोक्त में अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी/अनावरण हेतु थाना नगरा पुलिस टीम के उ0नि0 पवन निगम, उ0नि0 रामकुमार यादव मय हमराह मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों को घोघरा मन्दिर से पहले अगलगौनी जाने वाले मार्ग के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ में अपना नाम 01. उमेश कुमार राजभर पुत्र श्रीराम दिल्ली निवासी ग्रा0चन्द्रवार गुरगौली थाना नगरा बलिया उम्र करीब 32 वर्ष 02.बबलू राम पुत्र शिव लोचन निवासी ग्रा0 पचवारा थाना रसड़ा बलिया उम्र करीब 31 वर्ष 03.बलवन्त कुमार पुत्र हरेन्द्र राम निवासी ग्रा0 चन्द्रवार थाना नगरा बलिया उम्र करीब 25 वर्ष बताया, तीनों की जामा तलाशी के दौरान कुल 248000/- रुपया तथा 01 एक अदद अपाचे मोटरसाईकिल बरामद किया गया । मो0सा0 को ई-चालान के माध्यम से अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा उपरोक्त चोरियों के बारें में बताया गया कि ग्राम मलप हरसेनपुर के घर से करीब अस्सी हजार रुपये और सोने चांदी की जेवरात तथा दिनांक-20.01.2026 को सुपापाली के रामजानकी मंदिर से मुर्तियां व कुछ पैसे चोरी किये थे । दिनांक-16/17.01.2026 की रात्रि को ग्राम छाता सेमरी थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया के भजनाश्रम मंदिर का ताला तोडकर मंदिर परिसर से माता दुर्गा, राधा कृष्ण व गणेश जी का चांदी का मुकुट तथा गले का लाकेट(मंगल सूत्र) तथा दान पेटी से पैसो को चुराये थे । चोरी के पैसे को हम लोगो नें आपस में बांट लिया था तथा जो जेवरात व मुर्तियां चोरी किये थे उसको कन्हैया राम पुत्र स्व0 वीरन राम उपरोक्त को बेचने के लिये दिये थे जो उन्ही के पास है, हम लोगो ने चोरी के और पैसे को अपने उपर खर्च कर दिया है, सिर्फ इतना ही शेष बचा है , बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में मु0अ0स0 17/26 धारा 317(2),317(4) बीएनएस व मु0अ0स0 08/26 में धारा 317(2),317, बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया में बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
अनावरित अभियोग-
1. मु0अ0स0 08/26 धारा 331(4),305(ए) 317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा, बलिया |
2. मु0अ0स0 17/26 धारा 305(D) 317(2),317(4) बीएनएस थाना नगरा, बलिया |
3. मु0अ0स0 17/26 धारा 305(D) 331(4),305(A), बीएनएस थाना बांसडीह रोड बलिया |
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. उमेश कुमार राजभर पुत्र श्रीराम दिल्ली निवासी ग्रा0चन्द्रवार गुरगौली थाना नगरा बलिया उम्र करीब 32 वर्ष |
2. बलवन्त कुमार पुत्र हरेन्द्र राम निवासी ग्रा0 चन्द्रवार थाना नगरा बलिया उम्र करीब 25 |
3. बबलू राम पुत्र शिव लोचन निवासी ग्रा0 पचवारा थाना रसड़ा बलिया उम्र करीब 31 वर्ष |
बरामदगी-
1. कुल 24800/- रुपये नगद |
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 पवन निगम थाना नगरा जनपद बलिया |
2. उ0नि0 रामकुमार थाना नगरा जनपद बलिया |
3. कां0 ज्योतिष कुमार थाना नगरा जनपद बलिया |
4. कां0 हरिकेश यादव थाना नगरा जनपद बलिया |
तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



