काशीपुर में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू !

उत्तराखंड : ऊधम सिंह नगर (काशीपुर )

10 मार्च 2026 : शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह विद्यालय उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है|

विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 5 तक प्राथमिक शिक्षा तथा कक्षा 6 से 12 तक उच्च कक्षाओं में पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है। इंटर स्तर पर छात्रों के लिए कला, वाणिज्य और जीव विज्ञान विषयों की पढ़ाई भी कराई जाती है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यहां छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

विद्यालय की प्रमुख सुविधाएं

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जिनमें शामिल हैं:

1. राज्य बोर्ड के अनुसार सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम|

2. योग्य, अनुभवी और समर्पित शिक्षक|

3. कंप्यूटर शिक्षा एवं विज्ञान प्रयोगशाला|

4. नर्सरी से अंग्रेजी शिक्षा की व्यवस्था|

5. कक्षा 3 से संस्कृत शिक्षा|

6. अनुशासित और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण|

7. नियमित प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शैक्षणिक भ्रमण|

8. अभिभावक-शिक्षक बैठक के माध्यम से विद्यार्थियों का समग्र विकास|

9. स्वच्छ और सुसज्जित कक्षाएं तथा आरामदायक फर्नीचर|

10. परिवहन सुविधा उपलब्ध|

नैतिक शिक्षा और संस्कारों पर विशेष ध्यान

विद्यालय में कक्षा 9 के लिए अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं भी वर्तमान शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ की जा रही हैं।

विद्यालय का उद्देश्य

विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें अनुशासित, जिम्मेदार और सफल नागरिक बनाना है। यहां शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और संस्कारों को भी विशेष महत्व दिया जाता है।

विद्यालय का पता

नारायण नगर, डिग्री कॉलेज के सामने, बाजपुर रोड, काशीपुर|

संपर्क नंबर

📞 9927318642
📞 7055445444
📞 9837684958

इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शीघ्र ही विद्यालय से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *