उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
9 मार्च 2026 : लक्ष्मीपुर रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त गश्त के दौरान टीम ने चार साइकिलों पर ले जाई जा रही सांखू की अवैध लकड़ी बरामद की| शनिवार देर रात करीब 10:40 बजे उपप्रभागीय वनाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह,क्षेत्रीय वन अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम लक्ष्मीपुर रेंज के सदर सेकंड बिट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम पिपरिया के पास नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई| जांच के दौरान चार साइकिलों पर ले जाई जा रही साखू की लकड़ी बरामद करते हुए तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंदर उर्फ रावण पुत्र मुन्नर निवासी तिनकोनिया टांगिया थाना पुरंदरपुर,रामबेलास पुत्र मंगरू निवासी तिनकोनिया टांगिया थाना पुरंदरपुर तथा सुरेश पुत्र श्रीपत निवासी कान्हे पोस्ट पकड़ी नौनियां थाना कोतवाली महराजगंज के रूप में हुई है।जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।वन विभाग की टीम आरोपियों,बरामद लकड़ी और साइकिलों को रेंज परिसर ले आई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी आलोक मिश्र,वन दरोगा मनीष राणा,ब्रह्मदत्त विश्वकर्मा,सत्यवीर सिंह वनरक्षक विनोद पांडेय और वाचर रामवचन यादव भी शामिल रहे।वन विभाग की लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है|
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



