आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतिम दिन बच्चों को योग, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण दिया गया संदेश !

बिहार : मधुबनी

8 मार्च 2026 : राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयोजित आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतिम दिन आज राजनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय, भगवानपुर तथा ग्रेट ओक एकेडमी, विद्यानगर (भगवानपुर), राजनगर में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, योग के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था| कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए योगाभ्यास सत्र, वृक्षारोपण तथा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मध्य विद्यालय, भगवानपुर में लगभग 200 विद्यार्थियों तथा ग्रेट ओक एकेडमी में करीब 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया| कार्यक्रम में जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमलता के नेतृत्व में आयुष चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दीपक कुमार तथा डॉ. अंबिका कुमारी ने बच्चों को योग, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि इन आदतों को अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है| योगाभ्यास सत्र के दौरान सुकृति नंदा, आराधना कुमारी, मनीषा ठाकुर तथा इना कुमारी द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास में भाग लिया और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया| कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहम्मद रमीज द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य राकेश कुमार, नितिन ठाकुर, मोहम्मद फखरुद्दीन, चंदन ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में पौधे भी प्रदान किए गए| कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को बताया गया कि योग, संतुलित आहार, स्वच्छता और प्रकृति के संरक्षण से ही स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। बच्चों एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया|

जिला क्राइम ब्यूरो चीफ मधुबनी महेश प्रसाद यादव की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *