प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, महराजगंज में युवक की नृशंस हत्या का पुलिस ने किया खुलासा !

प्रेम संबंध के खुलासे से घबराए आरोपियों ने युवक को बुलाकर उसकी हत्या कर दी !

चार दिन बाद तालाब के पास गेहूं के खेत से युवक का शव बरामद होने पर हड़कंप मच गया !

हत्याकांड में दो नामजद आरोपी और एक नाबालिग अपचारी पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज (फरेंदा)

10 फरवरी 2026 : प्रेम संबंधों से उपजे सामाजिक दबाव ने एक युवक की जान ले ली। थाना फरेन्दा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का महराजगंज पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग अपचारी भी शामिल है। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती से प्रेम संबंध के कारण सामाजिक बदनामी के डर से योजनाबद्ध तरीके से युवक की हत्या की गई और शव को खेत में छिपा दिया गया| पुलिस के अनुसार, 02 फरवरी 2026 को बैकुण्ठपुर निवासी आदित्य चौरसिया तिलक-एनिवर्सरी देखने के बहाने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। चार दिन बाद 06 फरवरी को लेजार महदेवा गांव स्थित दुबौलिया पोखरा के पास गेहूं के खेत से उसका शव बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया| तफ्तीश में खुलासा हुआ कि मृतक आदित्य का मुख्य आरोपी मथुरा गुप्ता की नाबालिग बेटी से प्रेम संबंध था। इस बात के उजागर होने से सामाजिक बदनामी की आशंका के चलते आरोपियों ने आदित्य को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को तालाब के पास गेहूं के खेत में छिपा दिया गया, ताकि घटना को दुर्घटना या गुमशुदगी का रूप दिया जा सके| पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीणा (आईपीएस) के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में गठित टीम ने फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और सर्विलांस की मदद से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मिले ठोस प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने मथुरा गुप्ता, प्रदीप गुप्ता तथा एक नाबालिग अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त :—

1. मथुरा गुप्ता (पुत्र स्व. रामपत, निवासी लेजार महदेवा टोला लीलाछापर, थाना फरेन्दा)|
2. प्रदीप गुप्ता (पुत्र रामसुभग गुप्ता, निवासी हरपुर टोला कटहिया, थाना फरेन्दा)|
3. एक नाबालिग अपचारी|

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 36/2026 धारा 103(1), 238, 3(5), 61(2) BNS

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण-

प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय, व0उ0नि0 दीनबन्धु प्रसाद, उ0नि0 रत्नेश मौर्या, उ0नि0 अतुल सिंह, उ0नि0 गोविन्दर यादव, म0उ0नि0 अंजली राय, हे0का0 ओमकार पासवान, का0 अनिल यादव द्वितीय, का0 विरेन्द्र कुमार, का0 चन्दन गौड़ थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *