
बिहार : मधुबनी
2 फरवरी 2026 : प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु दिए गए आवश्यक निदेश जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा दिनांक-02.02.2026(सोमवार) को सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of living) के तहत समाहरणालय स्थित कक्ष में आमजनों से सम्मानपूर्वक संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निदेश दिए गए। इसी क्रम में सोमवार दिनांक-02.02.2026 को जिलाधिकारी से उनके समाहरणालय स्थित कक्ष में विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जिले भर से आये हुए दर्जनों आम लोग द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं रखी गयी। जिसके समाधान हेतु जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कारवाई की गई। इस क्रम में रहिका अंचल के ककरौल निवासी लालबाबू सिंह एवं अन्य ने मिलकर वैध रूप से खरीदी गई जमीन को विपक्षी द्वारा अवैध रूप से जबरदस्ती दखल कब्जा का प्रयास करने की शिकायत की गयी। भावना झा के द्वारा साइबर थाना में दर्ज केश की निष्पक्षता पूर्वक जांच कराने, होल्ड राशि रिलीज में देरी तथा आरोपी द्वारा धमकी देने के संबंध में आवेदन दिया गया है।
साहरघाट के सलीमपुर टोले पहिपुरा द्वारा दबंग लोगों द्वारा अपने पूर्वज के नाम से ख़ातियानी जमीन को दखल करने के संबंध में आवेदन दिया गया। पंडौल के शाहपुर निवासी बद्री नारायण झा ने अंचलाधिकारी के निगरानी में हुए जमीन मापी के बावजूद दखल नही होने के संबंध में आवेदन दिया गया है। नागवास निवासी छोटे धुनिया ने उनके निजी जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की गई है। बाबूबरही के भटचौड़ा निवासी निशा कुमारी ने घर के सामने बिहार सरकार की जमीन का अतिक्रमण करने की शिकायत की गयी है।
पथराही निवासी संजय कुमार राय ने निलामवाद के तहत एकमात्र आवास के सील को खोलने हेतु आवेदन दिया गया है। रहिका के कटाई निवासी सोमनी खातून ने मुंबई में बेटे का दुर्घटना में मृत्यु होने के पश्चात सरकारी लाभ के लिए आवेदन दिया गया। विदित हो कि सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of living) का मुख्य मकसद राज्य के आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्य मे किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसे लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाये गए है| जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी आमलोगो का सम्मानपूर्वक शिकायतें सुनी गयी एवं त्वरित समाधान हेतु अग्रेत्तर कारवाई की गई| सभी पदाधिकारियों का लॉगिन है। जिसके माध्यम से वे आमजनों की शिकायतों को देखकर उसका त्वरित समाधान करेंगे। साथ ही आम जनता को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए जिला-स्तरीय, अनुमंडल-स्तरीय एवं प्रखंड-स्तरीय सभी पदाधिकारियों के द्वारा भी आम जनों से मिलकर संवाद किया गया|
जिला क्राइम ब्यूरो चीफ मधुबनी महेश प्रसाद यादव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



