दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा स्वेटर वितरण का आयोजन !

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र

29 दिसंबर 2025 : रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला, रेनूसागर में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा शीतकालीन सहायता के अंतर्गत स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदू सिंह ने विगत वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के बच्चों को ऊनी स्वेटर वितरित किए।कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा-3 के लगभग 120 छात्र-छात्राओं तथा शिशु कक्षा के 65 छात्र-छात्राओं को स्वेटर प्रदान किए गए। कड़कड़ाती ठंड में ऊनी स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर इंदू सिंह के साथ निशा पांडेय, कविता श्रीमाली, तूलिका श्रीवास्तव, विभा मनीष सहित महिला मंडल की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदू सिंह ने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के विचार को आत्मसात करने का संदेश दिया तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा न केवल देश के विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि व्यक्ति के आर्थिक एवं सर्वांगीण विकास में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में सहायता मिलती है। बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा दुबे ने दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या एवं सभी सदस्याओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।

स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *