जनरिक फैमिली फाउंडेशन और ड्रग इंस्पेक्टरों की कार्यशाला में जारी हुए कई दिशा निर्देश !
जनरिक फैमिली फाउंडेशन और ड्रग इंस्पेक्टरों की कार्यशाला में जारी हुए कई दिशा निर्देश !

जनरिक फैमिली फाउंडेशन और ड्रग इंस्पेक्टरों की कार्यशाला में जारी हुए कई दिशा निर्देश !

झारखण्ड : साहेबगंज

16 अक्टूबर 2025 : जनरिक फैमिली फाउंडेशन (GFF )की ओर से दिनांक 15 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को झारखण्ड की राजधानी रांची के एस एन रोड चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रांची जिले के सभी भाग के औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) और थोक दवा विक्रेताओं की एक संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप की विक्री पर रोक, औषधि गुणवत्ता मानक और GST अनुपालन से सम्बंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई । बैठक में उपस्थित ड्रग इंस्पेक्टरों ने दवा विक्रेताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन कफ सिरपों के सैंपल जाँच के उपरांत गुणवत्ता मानकों से कम पाये गए हैं उनमें कोल्ड्रिंर्फ (Coldrif), रेस्पीफ्रेश टी आर (Respifresh TR) एवं रिलीफ (Relife) है, इनकी विक्री तुरन्त बंद कर दी जाय एवं ऐसे दवाओं को सम्बंधित थोक विक्रेताओं या आपूर्ति कंपनी को तत्काल वापस कर दिया जाय, जिन कफ सिरपों पर कोई शिकायत नहीं है, उनकी विक्री चिकित्सक के परामर्श से ही करें, ड्रग इंस्पेक्टरों ने यह स्पष्ट किया कि बिना चिकित्सक की सलाह के किसी भी कफ सिरप की विक्री प्रतिबंधित रहेगी, इसके साथ ही जी एस टी दरों में हाल ही में किए गए संशोधन का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया, दवा थोक विक्रेताओं ने बैठक में भरोसा दिलाया कि वे लोग सभी प्रतिबंधित कफ सिरपों को बाजार से वापस मांगने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं, कार्यशाला में विक्रेताओं ने उपस्थित ड्रग इंस्पेक्टरों से कई जानकारी भी हासिल किए, कार्यशाला में रांची क्षेत्र के ड्रग इंस्पेक्टर राजीव एक्का, अमित कुमार, अर्चना खालको, एम. डी. रब्बानी और अरुप रतन साहा उपस्थित रहे, वही थोक दवा विक्रेताओं की ओर से प्रार्थना एजेन्सी (GFF अध्यक्ष), सत्यम मेडिकल एजेन्सी (GFF सचिव), अजय मेडिकल एजेंसी (रांची जोन अध्यक्ष), न्यू पायनियर फार्मा (जोनल सचिव), शुभम एजेंसी (जोनल कोषाध्यक्ष), सहित श्री राम मेडिकल एजेंसी, संजीवनी ड्रग एजेंसीज, श्याम भंडार, जनरको, बी आर इंटरप्राइजेज, बी आर ड्रग एजेंसी, श्री रानी सती ड्रग, आर के एजेंसी, स्वस्तिक मेडिको, आर पी एम डिस्ट्रीब्यूटर, के अलावे बहुत सारे दुकानों के प्रतिनिधि ने अपनी उपस्थिति दी ।

स्टेट को-ऑर्डिनेटर झारखण्ड बसंत कुमार महतो की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *